सलेमपुर। लार रोड स्टेशन के दक्षिणी क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लोगों की मदद से लाश की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को दिन में करीब 2.30 बजे वाराणसी की तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। इसी दौरान करीब 65 वर्षीय शख्स मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बुजर्ग की मौके पर मौत हो गई।
एक घंटे बाद पहुंची जीआरपी के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका। इस बाबत भटनी जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।