फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चार पशु चोर

Mon, 18 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पकडे़ गए आरोपी व खुलासा करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों से चुराने वाले शातिरों का गिरोह सोमवार को कालपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चोरी की भैंस व भेड़ लादकर पिकप समेत चार बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोपहर में कोतवाल सत्येंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ कालपी हाईवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर की तरफ जा रही मवेशियों से भरी पिकप

को पुलिस टीम ने रोका और तलाशी ली। इस दौरान तीन चोरी की भैंसें व एक भेंड़ बरामद की। चोरी के जानवर ले जा रहे आरोपियों जावेद पुत्र बाबूदीन ग्राम चांदपुर थाना भोगनीपुर, जावेद पुत्र लतीफ, कल्लू पुत्र फकीर निवासी ग्राम भटिया मऊ थाना अकबरपुर व अच्छे शाह निवासी नई बस्ती को पकड़ लिया।    स्थानीय कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए
विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह ने महेबा ब्लाक से तीन भैंसें चोरी की थी। वहीं, चुर्खी थाना केे ग्राम बम्हौरा से बदमाशों ने दो भैंसें चुराई। थाना सिरसा कलार के ग्राम सिम्हारा

कासिमपुर से बदमाशों ने एक भेंड़ को चोरी की थी। इनसे चार पशु बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियोें के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि पशु चोरों केे गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीमों को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें