रामलक्षन। चौराहे पर खड़े एक बालक की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से गुस्साए लोगों ने रामलक्षन-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। देर रात तक सड़क जाम रहा।
वह मां के साथ छठ मनाने मामा के घर जा रहा था।देवरिया कोतवाली के श्यामबिहारी चौहान की पत्नी अशरफी शनिवार को अपने मायके मिश्रौलिया जा रही थीं। साथ में आठ वर्षीय बेटा बल्ला चौहान भी था। मायके में छठ पर कोशी भरा जाना था। शाम करीब पांच बजे घेवड़ा चौराहे पर वह वाहन से बेटे के साथ उतरी।
चालक को किराया दे रही थी। बेटा मां के बगल खड़ा था। रामलक्षन की ओर से जा रहे चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई। उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए। उन्होंने रामलक्षन-देवरिया मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।