फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बाइक लूटी

Thu, 01 Jun 2017 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
बघौचघाट। दोस्त के साले की तिलक से लौट रहे युवक की हत्या कर  बदमाश बाइक, मोबाइल और चेन लूट ले गए। घटना विजयीपुर इलाके के उत्तर गंगाछापर मझवलिया की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजयीपुर थानाक्षेत्र के भरपुरवां बकइनिया गांव निवासी रविप्रकाश तिवारी अपने मित्र धर्मेंद्र पांडेय के साले के तिलक समारोह में फुलवरिया थानाक्षेत्र के तरकुलही सेलारकला गांव गए थे।
विज्ञापन


रात दस बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। गंगाछापर-रामनगर मेन रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविप्रकाश की गाड़ी को ओवरटेक कर पीछे से चाकू मार दिया। युवक के गिरते ही बदमाश उनकी गले से सोने की चैन, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। सड़क पर युवक को तड़पता देख अइठी गांव निवासी हरिशंकर सिंह ने विजयीपुर थाने में सूचना दी।

एसओ मौके पर पहुंचे और रवि को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या और लूट के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। उच्चाधिकारियों ने थानेदार को फटकार लगाई। जांच में पता चला कि बदमाश भोरे से युवक का पीछा कर रहे थे। एसओ ने कहा कि हत्या के बाद लूटपाट हुई है। केस दर्ज कर जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें