फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा ग्रुप में छेड़खानी पर मारपीट

Sun, 28 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में आए आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस को लेकर कुछ मनचलों ने महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हुई मारपीट में दुल्हन के भाई सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र की है। गांव वालों का कहना है कि वारदात के दौरान डांस देखने पहुंचे पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे और विवाद के बाद मौके से चले गए। घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुशीनगर के कलीपट्टी से बारात रामपुर कारखाना के डीघवा पौटवा गांव में आई थी। बाराती पक्ष ने आर्केस्ट्रा मंगवाया था। रात 11 बजे के करीब गांव के कई मनचले युवक ऊपर चढ़ गए और नर्तकियों के साथ नाचने लगे।

बारातियों के साथ कुछ घरातियों ने भी इसका विरोध किया। मनचले नाराज हो गए और महिला नर्तकियों को ऊपर से नीचे खींच लिया और बारात के बीच जबरदस्ती डांस कराने पर आमादा हो गए।
विज्ञापन


छेड़खानी होने से नाच रही महिलाएं रोने लगी। जानकारी होने पर दुल्हन का भाई मौके पर साथियों के साथ पहुंचा। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

इस दौरान शिवकुमार उर्फ मंत्री, अजय, नन्हे और आकाश घायल हो गया। मारपीट शुरू होते ही बारात में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की कोशिश की। दोनों पक्ष के लोग लामबंद हुए तो किसी तरह शादी हो पाई।
विज्ञापन


बताते चलें कि बरवामीर छापर में रामपुर कारखाना पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगी है। बारात में आर्केस्ट्रा देखने के लिए सिपाही भी पहुंचे थे।

लेकिन मारपीट होते ही सिपाही मौके से निकल लिए। विवाद के बाद पीड़ित पक्ष सिपाहियों को खोजता रहा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पक्ष ने थाने में दी है।
एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें