फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा के पूर्व विधायक पर केस

Sat, 28 Jan 2017 11:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह और उनके समर्थकों ने नगर में भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में सचल दल ने सपा और भाजपा के दो पूर्व विधायकों पर शनिवार को रुद्रपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया। दोनों पर बिना अनुमति के नगर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी करने का आरोप है। सचल दल के प्रभारी नायब तहसीलदार की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद और सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण खोखा सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दो सचल दल आचार संहिता की निगरानी को नगर में निकला था। सचल दल प्रभारी अर्जुन प्रसाद और डॉ संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में चल रहे थे। उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली थी। यह कृत्य आचार संहिता के उल्लंघन में आता है।

सपा के पूर्व विधायक समर्थकों की भीड़ के साथ नगर में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस दौरान खोखा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। भारी भरकम जुलूस लेकर चलने से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सचल दल ने दोनों पूर्व विधायकों के खिलाफ अलग-अलग तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वॉल पेंटिग पाए जाने पर भी केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें