फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चाची पर भाले से हमला किया

Mon, 13 Jun 2016 12:29 AM IST
deoria
विज्ञापन
सलेमपुर में आपसी विवाद में भतीजे ने चाची पर भाला से हमला कर दिया। सिर पर भाला लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर में आपसी विवाद में भतीजे ने चाची पर भाला से हमला कर दिया। सिर पर भाला लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और भाले को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी नन्हें उपाध्याय की पत्नी सोनी देवी और भतीजे रवि उपाध्याय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। चाची की बातों से भतीजा उत्तेजित हो गया और घर में रखे भाले से हमला कर दिया। आंख के ऊपर ललाट पर भाला लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और अचेत हो गई। उस समय घर पर इसके अलावा कोई पुरुष सदस्य नहीं थे। पड़ोसियों के शोर करने पर लोगों की भीड़ जुट गई।

महिला का पति नन्हें उपाध्याय घटना में प्रयुक्त भाले के साथ भतीजे को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके पूर्व भी भतीजा चाकू से हमला कर चुका है। गांव में भी लोगों के साथ मारपीट करता रहता है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें