फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट सुधार रहे लाइनमैन की करंट से मौत
विज्ञापन

फोटो-56
बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ते वक्त हुआ हादसा
हादसे के बाद गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र से भागे वर्कर व कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने के दौरान अचानक करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी फरार हो गए। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और उसकी लाश लेकर चले गए।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छीतनी सिंह गांव निवासी संतोष कुशवाहा 22 गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र पर रहकर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। बुधवार को जिरवनिया गांव में ट्रांसफॉर्मर पर बिजली ठीक करने के लिए शाम करीब 5 बजे शट डाउन लेकर गया था। हाईटेंशन तार से ट्रांसफॉर्मर कर कनेक्शन जोड़ रहा था कि अचानक किसी ने फीडर चालू कर दिया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना इसके घर वालों को दिया। घर वाले आए और बिजली कर्मचारियों से बात कर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। प्रभारी एसओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन घर वाले पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। इस लिए पंचनामा बनाकर शव दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें