फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुलवा में युवती का अपहरण कर गैंगरेप

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
तरकुलवा। बुआ के घर आई युवती को गांव के तीन युवकों ने अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को अचेत हालत में कमरे से मुक्त कराया। पीड़िता आरोपियों के चंगुल में 12 घंटे तक रही। पुलिस के आने से पहले आरोपी मकान में ताला बंद कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर इलाके की रहने वाली एक युवती एक माह पहले तरकुलवा इलाके में बुआ के घर आई थी। मंगलवार सुबह पांच बजे बुआ के साथ वह शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि गांव के विकास यादव दो साथियों के साथ पहुंच कर बुआ की पिटाई कर युवती को अगवा कर लिया। गांव में अपने घोठा पर ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती का हाथ-पैर बांधने के बाद आरोपी बाहर से कमरे में ताला बंद कर फरार हो गए। लोकलाज के डर से बुआ अपहरण पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही। देर शाम तक युवती जब घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। बुआ की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी की घर की तलाशी ली। प्रधान और गांव वालों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर युवती को मुक्त कराया। उसने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। यह सुन पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकामेडिकल कराया गया। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ युवती को अगवा कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानेदार शशांक शेखर राय ने बताया कि जिस जगह से युवती को छुड़ाया गया है वह आरोपी का घोठा है। वहां परिवार के लोग कम आते-जाते हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें