फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टिकट बनाते दो भाइयों को सीआईबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
दो टिकट दलालों के साथ सीआईबी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। सीआईबी टीम ने घांटी बाजार से फर्जी आईडी और सॉफ्टवेयर से टिकट बनाने वाले दो भाइयों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये नकद, 25 फर्जी आईडी, 2 लैपटॉप, तीन एटीएम कार्ड, डोंगल, प्रिंटर और रेल टिकट जब्त किया गया है।
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना पर घांटी बाजार स्थित एमके ट्रेवेल्स पर सीआईबी प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। वहां से सिंहपुर निवासी सगे भाइयों मनोज चौरसिया और अर्जुन चौरसिया को पकड़ा। दुकान से 25 फर्जी पर्सनल आईआरसीटीसी की आईडी पर बनाए गए कुल 71 तत्काल व सामान्य टिकट भी मिले। दोनों ने प्रति टिकट एक हजार रुपये ज्यादा लेकर जरूरतमंदों को अवैध रूप से टिकट बेचने की बात स्वीकार की। छापेमारी टीम के मुताबिक छह महीनों में करीब एक हजार से ज्यादा टिकट बनाए गए, जिसकी कीमत साढ़े नौ लाख रुपये आंकी गई। तत्काल टिकट बनाने के लिए प्रतिबंधित एएनएमएस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम में सीआईबी प्रभारी संजय राय, एसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह, सुनील यादव, अमित कुमार, शिव औतार गोड़ आदि शामिल रहे। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें