फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में रविवार की रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। सलेमपुर के सोहनाग रोड पर जहां तेज रफ्तार बाइक के बिजली पोल से टकराने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं रामपुर कारखाना के सहबाजपुर चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

पहली घटना सलेमपुर के सोहनाग रोड की है। मलकौली गांव निवासी ओमप्रकाश (50) पेंटिंग का काम करता था। वह गांव के ही विनय (20) को साथ लेकर रात में सलेमपुर से घर लौट रहा था। उसरहा के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह लोग टहलते हुए उधर पहुंचे तो सड़क पर दोनों को मृत पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। ओमप्रकाश पेंटिंग और विनय राजमिस्त्री का काम करता था। दूसरी घटना रामपुर कारखाना के सहबाजपुर चौराहे की है। पकड़ी वीरभद्र निवासी सिकंदर राजभर (20) गांव निवासी अपने साथी आकाश सिंह (19) के साथ बाइक से देवरिया से घर लौट रहा था। चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा सिकंदर और चालक आकाश गंभीर रुप से जख्मी हुए। जिला अस्पताल पर प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां देर रात सिकंदर की मौत हो गई। आकाश की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सिकंदर बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। दूसरी बाइक पर सवार युवक घटना के बाद अपनी बाइक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें