फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों को बनाता था निशाना
चोर के पास से चार मोबाइल हुए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ट्रेन और स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार मोबाइल और नगद 3100 रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने केस दर्ज कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों यात्रा के दौरान कई यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी हो गए। एक महिला का पर्च चुराकर चोर फरार हुआ तो उसने जीआरपी देवरिया को तहरीर दी। जीआरपी देवरिया के उप निरीक्षक मैनेजर सिंह गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर तीन पर इनको देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम के रोकने पर युवक नहीं रुका। मालगोदाम के समीप युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिट्टू वर्मा पुत्र विजय वर्मा निवासी चकियवा थाना सदर कोतवाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल और 3160 रुपये बरामद हुए। उसने एक दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की। जीआरपी ने चोर की निशानदेही पर एक गुप्त स्थान से तीन और मोबाइल बरामद किए। जीआरपी एसओ संतोष यादव का कहना है कि केस दर्ज कर चोर को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें