सलेमुपर के नवलपुर में पलटी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। कुशीनगर से बेल्थरा रोड जा रही बारातियों से भरी बोलेरो नवलपुर पुुलिस चौकी के पास चाय की दुकान से टकराकर पलट गई। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के अभिनायकपुर गांव से बुधवार की रात बेल्थरा रोड बारात जा रही थी। बारातियों से भरी बोलेरो नवलपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर कमलेश यादव के चाय की दुकान में घुस कर पलट गई। उसमें सवार कसया थाना के अभिनायकपुर गांव निवासी राजाराम तिवारी (80), पुत्र महेश तिवारी (32), संतोष तिवारी (24), विनोद तिवारी (27), भगवती तिवारी (65), सुनील यादव (25), गोपालगंज जिले के भोरे थाना के खजुरिहां गांव निवासी धनेश तिवारी (15) व भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव निवासी सुभाष तिवारी (35) को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटना में चाय की दुकान का फर्नीचर, आलमारी समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।