फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की हत्या, शव जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में युवक की हत्या कर शव जलाने का आरोप
विज्ञापन

भाटपाररानी के जगहथा गांव के रहने वाले थे धर्मेंद्र प्रसाद
भाई ने एएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई की मांग
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा में है ससुराल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ससुराल गए एक युवक की हत्या कर ससुरावालों ने शव को जला दिया। दूसरों से जानकारी मिलने पर भाटपाररानी के जगहथा गांव के युवक के भाई ने तरकुलवा थाने की पथरदेवा चौकी पर शिकायत की। जब वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को पुलिस लाइंस पहुंचकर एएसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जगहथा गांव के रहने वाले अखिलेश ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि भाई धर्मेंद्र प्रसाद सात जून को ससुराल तरकुलवा के पथरदेवा गए। ससुरालियों ने धर्मेंद्र की हत्या कर शव को जला दिया। गांव के कुछ लोगों ने एक रिश्तेदार को सूचना दी। वहां से जानकारी मिलने पर शनिवार को पथरदेवा चौकी पर जाकर उन्होंने सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर रविवार को अखिलेश एसपी से शिकायत करने पहुंचे। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल से मिलकर उन्होंने पूरी बात बताई। कहा कि यदि ससुरालवालों की नियति में खोट नहीं होता तो मौत की सूचना दिए होते। बिना बताए शव को जला देने से यह स्पष्ट है कि धर्मेंद्र की हत्या कर शव जला दिया गया है। उन्होंने एएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग की। एएसपी शिष्यपाल ने तरकुलवा पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। उनका कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें