फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर नगदी समेत दस लाख रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूना पाकर चोरों ने घर खंगाला
विज्ञापन

बाहर रहते हैं पुरुष, मायके में गई थी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में सूने घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित के मुताबिक चोर दो लाख रुपये नकदी, छह लाख के जेवरात-कपड़ा सहित अन्य सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नारायनपुर गांव में कृष्णदेव यादव और संदीप दो भाई हैं। कृष्णदेव मुंबई और संदीप विदेश रहते हैं। संदीप की पत्नी छह माह से मायके हैं। कृष्णदेव की पत्नी भी 30 मई को अपने मायके चली गई। घर पर कोई नहीं था। सूना घर देख कर चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। घर की आलमारी में रखा दो लाख नकद, बॉक्स में रखे करीब छह लाख रुपये के जेवरात, कपड़े चुरा ले गए। इसकी जानकारी तब हुई जब गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद छत पर चली गई। जब बच्चे छत पर गए तो देखा कि फाटक खुला हुआ है। इसकी जानकारी लोगों को दी। पड़ोसियों ने कृष्णदेव की पत्नी को जानकारी दी। जब वह घर आई तो अंदर का हाल देखकर सन्न रह गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर जाकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


व्यापारी के घर नकदी समेत दस लाख की चोरी
बघौचघाट। मैरिज हॉल में शादी रचाने गए व्यापारी के घर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। घर से नकदी समेत दस लाख के आभूषण चुरा ले गए। बिहार के कटेया नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी अशोक बरनवाल उर्फ पप्पू बरनवाल के घर शनिवार को शादी थी, जो बेतिया मैरिज हाल में संपन्न होनी थी। शादी में शरीक होने परिवार के सभी लोग घर का ताला बंद कर दोपहर में ही रवाना हो गए। रविवार के सुबह वापस लौटे तो कमरों का दरवाजा खुला था। सामान इधर-उधर बिखरे थे। चोर पीछे से प्लास्टिक शेड तोड़कर और चैनल का ताला काटकर घर में दाखिल हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फोटो समाचार
इंदिरानगर में एक घर को बनाया निशाना
देवरिया। चोरों ने शहर के एक और सूने घर को निशाना बनाया। इंदिरानगर मोहल्ले के एक मकान के चार कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार की दोपहर लौटने पर परिवारवालों को जानकारी हुई। पीड़ित विमला देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। विमला देवी ने बताया कि उनके मकान में गौरीबाजार के पांडेय भिसवां निवासी गिरिजेश पांडेय किराएदार हैं। दो कमरे में वह और दो कमरे में परिवार सहित मैं रहती हूं। रिश्तेदारी में शादी पड़ने पर सभी लोग पांच जून को मकान में ताला बंद कर चले गए। रविवार की दोपहर लौटे तो चारों कमरों का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार के लोगों का लगभग दो लाख रुपये का गहना और अन्य सामान चोरी हो गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें