फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय माल के दौरान किशोरी से छेड़खानी, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जयमाल के दौरान छेड़खानी, घराती-बराती भिड़े
विज्ञापन


एक दूसरे पर चली कुर्सियां, टेंट के पोल भी उखाड़े
मान मनौव्वल के बाद शादी को तैयार हुई दुल्हन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। नगर के पास एक गांव में मंगलवार की रात बरात आई हुई थी। जयमाल के दौरान बरात में शामिल कुछ युवकों ने दुल्हन के घर की किशोरी से छेड़खानी कर दी। इसे लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां और टेंट के पोल चलाए। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इन्कार कर दिया। चार घंटे की मान मनौव्वल और आरोपी के माफी मांगने के बाद शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

द्वारपूजा की रस्म पूरी हो चुकी थी। बराती नाश्ता और भोजन कर रहे थे। दरवाजे पर बने स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के जयमाल की रस्म चल रही थी। दूल्हे के साथ उसके दोस्त भी स्टेज पर मौजूद थे। पहले उन्होंने लड़कियों पर फब्तियां कसी। फिर छेड़खानी की घटना सामने आ गई। दोनों पक्ष से मारपीट शुरू होते ही दुल्हन जयमाल डाले बगैर घर में चली गई। नात-रिश्तेदारों के मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन शादी के लिए राजी हुई। उधर, मारपीट के बाद बराती दूल्हा और उसके रिश्तेदारों को छोड़कर घर चले गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें