फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव के तीन घरों में नौ लाख रुपये से अधिक की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव के तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रतनपुरा गांव का है मामला
सूचना के बाद पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसपी के रात्रि गश्त के निर्देश के बाद भी जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात को सदर कोतवाली के एक गांव के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखा कपड़ा, नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। इसकी कीमत नौ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रविवार की सुबह सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच की। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली के रतनपुर गांव निवासी वशिष्ठ गौंड, अमेरिका चौहान और हरिहर चौहान के घर के सभी सदस्य शनिवार की रात को सो रहे थे। रात के किसी समय चोर तीनों के घर में छत के रास्ते घुस गए। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उन कमरों को बाहर से कुंडी लगा दी। वशिष्ठ गौंड के घर से दो लाख रुपये कीमत के आभूषण, कपड़ा आदि, अमेरिका चौहान के घर से सात हजार रुपये नकद, एक लाख रुपये कीमत से अधिक के गहने और हरिहर चौहान के घर से दो लाख रुपये नकद, दो लाख रुपये कीमत के आभूषण चुरा ले गए हैं। इसके अलावा घर में रखा अन्य कीमती सामान भी चोर उठा ले गए हैं। तीनों घर से नौ लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। पीड़ितों को रविवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि रतनपुरा गांव के तीन घरों में चोरी हुई है। तीनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो समाचार...
सोनाड़ी गांव के तीन घरों में चोरी
छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए चोर, किसी को नहीं लगी भनक
कमरों में सो रहे परिजनों को दरवाजे की कुंडी लगाकर किया बंद
फोरेंसिक टीम ने जुटाया साक्ष्य, सीओ ने घटना की ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/करुअना। एक गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। घरों में रखा नकदी समेत 20 लाख के जेवरात समेट ले गए। चोरों ने कमरे में सो रहे घर वालों को बाहर से कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया था। छत की सीढ़ी के रास्ते घर में चोर दाखिल हुए। फोरेंसिक टीम ने टूटे हुए आलमारी, लॉकर, बॉक्स और दरवाजे का फिंगर प्रिंट लिया।
विज्ञापन

भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव के पूरब में सेना के रिटायर्ड सिपाही सत्यवान सिंह, लिपिक सत्यवान सिंह, हरिनारायण सिंह के परिवार के सदस्य रोज की तरह भोजन कर शनिवार की रात कमरों में सोने के लिए चले गए। घर में घुसे चोरों ने सत्यवान सिंह के घर से 25 हजार नकदी, दो सोने की चेन, एक हार, पांच अंगूठी, कंगन सहित करीब 2.25 लाख, हरिनारायण के घर से एक लाख नकद, छह सोने का हार और नथिया, छह चेन, जबकि रिटायर्ड फौजी सत्यवान सिंह के घर से 50 हजार नकद समेत चार लाख का जेवर चुरा ले गए। सुबह नींद खुली तो घर वालों को इसकी जानकारी हुई। घर से कुछ दूरी पर गन्ने की खेत में बॉक्स बिखरे हुए मिले। सीओ सीताराम ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी की मामले में सक्रिय गिरोहों का होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें