फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अनबन के बाद पत्नी ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पति से अनबन से आहत विवाहिता ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली पेट में लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचा बरामद किया है। दो पन्ने के सुसाइड नोट में विवाहिता ने पति को जिम्मेदार ठहराया है। घटना गौरीबाजार के खरोह चौराहे के पास बुधवार की रात 7.45 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देवरिया के राघवनगर की रहने वाली रूबी जायसवाल की शादी 2008 में गौरीबाजार थाना के खरोह चौराहे के पास रहने वाले अजय जायसवाल से हुई थी। उनके दो बेटियां सौम्या और कात्या वर्ष हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में बनती नहीं थी। आए दिन विवाद हुआ करता था। बुधवार की शाम को भी दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी। इसके बाद रूबी कमरे में चली गई। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो देखा वह बेड पर पड़ी है, पेट से खून निकल रहा है। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो तमंचा बरामद किया। डायरी में दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अजय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें