फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने रेप के बाद छात्रा की किया हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल (देवरिया)। टॉफी का लालच देकर कक्षा छात्रा के साथ नौकर ने रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दिया। नौकर की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर गन्ने की खेत से क्षत विक्षत उसकी लाश बरामद किया है। इससे गांव में सनसनी फैल गई और कई थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। वह रोज की तरह शनिवार को घर से पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो घर वाले उसकी तलाश शुरू किए। कुछ युवकों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के घर रहने वाला छोटू नाम का नौकर बच्ची के साथ दिखा था। घर वाले गोड़वली गांव के एक मुर्गी फार्म से छोटू को पकड़कर लाए। लेेकिन कुछ बताया नहीं तो पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो छोटू ने सच्चाई बताई। इसके निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को गांव के बाहर गन्ने की खेत से क्षत विक्षत लाश बरामद किया। पुलिस की माने तो दुराचार के बाद युवक बच्ची की हत्या कर फरार हो गया। रात में जानवरों ने इसकी लाश नोंच डाला था। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर बभुलअनी थाना क्षेत्र के सुकौली पैकौली गांव निवासी छोटू पर हत्या और दुराचार का केस दर्ज कर लिया। लाश मिलने के बाद मौके पर सीओ बरहज, सलेमपुर शितांसु यादव, सलेमपुर इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर, बरहज एसओ समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें