गरुड़ (बागेश्वर)। बूंगा गांव की महिलाओं ने गांव में चाय की दुकानों में जुआ खेलने वालों को भगाया। महिलाओं ने चाय की दुकानों में जुआ न खेलने को लेकर घर-घर जाकर पर्चे और पोस्टर भी बांटे। गांव की महिला मंगल दल अध्यक्षा ललिता परिहार के नेतृत्व में गांव की महिलाएं रविवार को चाय की दुकानों पर गईं। कई दुकानों में लोग जुआ खेलते मिले।
गुस्साई महिलाओं ने जुआ खेलने वाले सभी लोगों को दुकानों से खदेड़ दिया। महिला मंगल दल अध्यक्षा का कहना है कि गांव के कुछ पुरुष दिनभर गांव की दुकानों में जुआ खेलते हैं। इससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने जुआ के खिलाफ गांव में पर्चे और पोस्टर भी बांटे।