फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मौत की खबर पर ट्रेन से कट गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पति की मौत, खबर सुनकर पत्नी ट्रेन से कटी
विज्ञापन


सदर कोतवाली के बोड़िया सुल्तान गांव का मामला
राजकोट में पति की हादसे में दो दिन पूर्व हो गई थी मौत
आठ माह पूर्व हुआ था विवाह, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पति के मौत की खबर से सदमे में आई पत्नी ने शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामला सदर कोतवाली के बोड़िया सुल्तान गांव का है। कोतवाली पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 48 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बोड़िया सुल्तान गांव निवासी देवेंद्र राजभर चार भाइयों में छोटा था। आठ माह पूर्व उसकी शादी भलुअनी इलाके के सुकई परसिया गांव निवासी मुन्नी देवी से हुई। शादी के कुछ दिन बाद देवेंद्र राजकोट (गुजरात) चला गया। देवेंद्र वहां मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को वह बाइक से कहीं जा रहा था। टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उपचार के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद बड़ा भाई जितेंद्र राजभर राजकोट गया। बृहस्पतिवार को वहीं पर देवेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पति की मौत की खबर के बाद से ही मुन्नी देवी सदमे में थी। बताते हैं कि शुक्रवार की भोर में वह घर से निकली और अंवराचौरी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पहचान के बाद घरवालों को जानकारी दी। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मुन्नी के मौत की खबर जब गांव में पहुंची तो लोग अवाक हो गए। लोगों का कहना था कि पति की मौत से सदमे में आई मुन्नी ने यह कदम उठाया होगा। प्रभारी सदर कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें