संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बरहज के देईडीहा निवासी कुलभूषण तिवारी और भलुअनी की अंकिता तिवारी स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए। इस पर क्षेत्र के लोगों ने दोनों बधाई दी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देईडीहा के कुलभूषण तिवारी स्नातक को डॉ.कालीदास नंदी थास्कमनी, नीलकमल मित्र गोल्ड मेडल, कुलाधिपति कांस्य पदक सहित आठ पदक और भलुअनी की अंकिता तिवारी पुत्री चंद्रविधान तिवारी परास्नातक को अवधवासी सीताराम, अजीत प्रसाद मेमोरियल सहित चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया। अंकिता की मां सरोज तिवारी, त्रिलोकी सिंह, गोविंद तिवारी, धर्मवीर भारती, नवनीत पाठक, सिद्धार्थ मणि तिवारी, अजय जायसवाल, मनोज तिवारी, सुनील सिंह, आरपी विश्वकर्मा, दिनेश गुप्त, राहुल गुप्त आदि ने उन्हें बधाई दी है।