युवती को बंधक बना की अश्लील हरकत, वीडियो किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। युवक ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर अश्लील हरकत की। इसका वीडियो बनाकर दोस्तों के मोबाइल फोन पर वायरल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है।
आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को गांव के ही युवक ने महिला के सहयोग से साजिश कर युवती को बंधक बना लिया। अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर दोस्तों को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी मईल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना बरहज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर टीजे सिंह को सौंपी गई है।