फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेसी नहीं होने देंगे वोट चोरी

Sat, 13 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस नेता केशवचंद यादव ने शनिवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक जहां भी सत्ता हासिल की है, उसमें वोट चोरी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर से बूथ तक सजग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अंतिम एक घंटे में हर विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से लेकर एक लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो सामान्य रूप से संभव नहीं है। यही हाल हरियाणा में भी रहा। चुनाव आयोग ने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उसे एक सप्ताह बाद दोबारा बदल दिया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी इसी को लेकर पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रहे हैं। इसे अब और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए सलेमपुर में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता से पीड़ित होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उस अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। आमजन इस बढ़ते अपराध से परेशान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें