फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में कांग्रेस नेता की मौत

Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के नशहरा वार्ड में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव का शव घर के एक कमरे में मिला। उनकी पत्नी और बेटा महाकुंभ में नहाने के लिए गए हैं। कमरे में शव बेड पर पड़ा था। मुंह से झाग निकला था। कमरे का ब्लोअर और पंखा भी चल रहा था। मौत का कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा। मोहल्ले के लोग प्रयागराज से परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। नशहरा वार्ड निवासी ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी (44) कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव पद पर थे। वह वर्तमान में बेलुआर घाट स्थित एक प्राईवेट स्कूल में अध्यापन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घरवालों के अनुसार पत्नी और बच्चे सोमवार को दोपहर बाद मोहल्ले के लोगों के साथ प्रयागराज चले गए। घर पर वह अकेले थे।
विज्ञापन

मकान की दूसरी मंजिल पर एक दंपती किराए पर रहते हैं। मंगलवार की सुबह किराएदार नीचे पानी की सप्लाई चालू करने आए तो मकान मालिक ज्ञानेन्द्र मणि को जगाने चले गए। दरवाजा दीवार से सटा था। बेड पर बेसुध की तरह देख उनके होश उड़ गए। आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। लोग लेकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, चिकित्सक ने करीब तीन से चार घंटे पहले मृत होना बताया। मुंह से झाग निकला देख लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं थी। कमरे में ब्लोअर चलने से लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि घटना को लेकर परिजन किसी भी प्रकार की अभी कोई सूचना नहीं दिए हैं, यदि आपत्ति करते हैं तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें