तरकुलवा। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने ग्राम नरायनपुर के गोविंद गोंड, सोनू यादव व आरिफ उर्फ गोलू के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों पेशेवर व शातिर किस्म के अपराधी हैं, इनके खिलाफ देवरिया व कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या के प्रयास, गो वध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि ग्राम नरायनपुर निवासी गोविंद गोंड पुत्र राम नरेश गोंड के खिलाफ तरकुलवा थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। जबकि सोनू यादव पुत्र पंचमी यादव के खिलाफ गोलबंद एवं समाज विरोधी अधिनियम तथा आरिफ उर्फ गोलू पुत्र रिजवान के खिलाफ कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। तीनों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोप पत्र जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।