फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई से पूर्व रात में पहुंची एसटीएफ तो छत के रास्ते भाग निकला था गैंगस्टर चंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई से पूर्व रात में पहुंची एसटीएफ तो छत के रास्ते भाग निकला था गैंगस्टर चंदू
विज्ञापन

बरहज/सोनाड़ी। भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में गैंगस्टर चंदू के घर की कुर्की की कार्रवाई से पूर्व मंगलवार की रात एसटीएफ ने दबिश दी थी। एसटीएफ के पहुंचने की भनक लगते ही शातिर बदमाश चंदू छत के रास्ते कूदकर भाग निकला था। उसकी तलाश में कई थानों की पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि 26-27 वर्ष की आयु में ही उसने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी उसके पेशे में शुमार है। चंदू का मकान कुर्क किए जाने की कार्रवाई से गांव में हड़कंप है।
मंगलवार की रात एसटीएफ ने गैंगस्टर चंदू के चचेरे भाई वरुण यादव के साथ उसके मकान पर दबिश दी थी। चंदू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छत के रास्ते भाग निकला था। बताया जा रहा है कि सोनाड़ी गांव निवासी किसान और दुग्ध व्यवसायी रामविलास यादव के इकलौता पुत्र चंदू ने सोनाड़ी इंटर कालेज से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। लोगों का कहना है कि 18 वर्ष की आयु में ही उसने मवेशी चोरी के साथ जरायम की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हत्या के प्रयास, फिरौती, अवैध शराब और शस्त्र तस्करी में उसकी संलिप्तता रही है। अवैध तरीके से अर्जित उसकी 51 लाख की संपत्ति कुर्क किए जाने से उसकी मां, पिता और छोटी बहन पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं। कार्रवाई की थाना क्षेत्र में चर्चा है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि अपराधी की तलाश कराई जा रही है। उसके अन्य अवैध धंधों और संपत्तियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

जेल से छूटकर गांव आने पर लड़ा था पंचायत चुनाव
बरहज। सोनाड़ी गांव निवासी और शातिर बदमाश चंदू जेल से छूटकर गांव आया। उसने पंचायत चुनाव मैदान में उतरा। जहां प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत जायसवाल को 59 वोट से हराकर गांव का प्रधान बन गया। लोगों का कहना है कि जरायम की दुनिया में कदम रखने वाला चंदू कम उम्र में अवैध तरीके सेे बरहज, देवरिया, लखनऊ आदि जगहों पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। वह गांव में कम समय व्यतीत करता है। चुनाव में ही ज्यादातर लोगों ने उसे गांव में देखा है।
विज्ञापन

चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में जा चुका है जेल
बरहज/सोनाड़ी। चंदू का अपराध की दुनिया में डंका बज रहा था। उसके खौफ से आज भी लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि विगत वर्ष पूर्व उसने देवरिया के एक चर्चित चिकित्सक से रंगदारी मांगी थी। उस मामले में उसे जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें