फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज और भलुअनी में ग्राम समाधान दिवस पर उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज और भलुअनी में ग्राम समाधान दिवस पर उमड़े लोग
विज्ञापन

बरहज/भलुअनी/गड़ेर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को होने वाला ग्राम समाधान दिवस ईद मिलादुन्नबी के अवकाश के कारण बुधवार को आयोजित किया गया। बरहज और भलुअनी में शिकायतकर्ताओं की भीड़ रही। जबकि गड़ेर और डुमरी में डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने फरियाद सुनी। हालांकि डुमरी गांव के पंचायत भवन मार्ग पर अंडरग्राउंड के लिए लगाए गए साइफन सड़क से काफी ऊपर होने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव को फटकार लगाते हुए दुरुस्त कराने का निर्देश दिया जिससे आवागमन सुगम हो सके।
बुधवार को ग्राम समाधान दिवस पर हरनाडीह 14, दुबौली चार, भदिला दोयम में पांच, गंगाचक तीन, देईडीहा छह, भुलईपुर आठ, धौला पंडित तीन, धौला पंडित में तीन में सभी, जबकि भीखमपुरा नौ में चार सहित आए कुल 52 मामलों में 47 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अम्मा पांडेय में एक भी मामला नहीं आया। दूसरी ओर, गड़ेर और भलुअनी में डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने फरियाद सुनी। गड़ेर में कुल 140 में राजस्व के नौ, किसान सम्मान निधि छह, परिवार रजिस्टर की नकल के पांच, आवास के 84, वृद्धा-विधवा-दिव्यांग पेंशन के 14 और 22 अन्य मामले आए जिसमें राजस्व के दो, पीएम सम्मान निधि के छह सहित 27 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि डुमरी में चंद्रावती देवी, अवधेश, राजेंद्र, जयप्रकाश, मदन शर्मा सहित 12 लोगों ने परिवार रजिस्टर, पेंशन, मृत प्रमाण पत्र आदि की शिकायत की। दिवस में अधिकारियों ने मातहतों को सही से ड्यूटी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार मौर्य, पूर्णिमा यादव, सचिव अजीत विक्रम सिंह, संजय यादव, लवकुश, ओमकार सोनकर, अभिषेक, नवनीत सिंह, शिवहरी प्रभाकर, जितेश्वर चौबे, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें