प्रियंका गांधी की रैली की सफलता की बनाई रणनीति, गोरखपुर में 31 अक्तूबर को होगी रैली
देवरिया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 31 अक्तूबर को गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जनपद से 15 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, संगठन के फ्रंटल व विभाग अध्यक्षों, ब्लॉक व नगर पंचायत अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाना है। सभी कांग्रेस जन आज से ही से रैली की तैयारी में लग जाएं। गोरखपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि प्रियंका गांधी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 40 फीसदी का प्रतिनिधित्व देने की जो घोषणा की है, वह सराहनीय कदम है। कांग्रेसजन इसके लिए उनका आभार प्रकट करता है। विपक्ष प्रियंका गांधी के इस ऐतिहासिक निर्णय से घबराहट में है। रैली में देवरिया से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। बैठक को किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद, विजय शेखर मल्ल रोशन, आनंद देव गिरि, जुलेखा खातून आदि ने संबोधित किया। संचालन भरत मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान दीनदयाल प्रसाद, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, कृष्ण चंद्र दीक्षित, जवाहर लाल चौहान, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अमित गौतम, विवेक मिश्रा, राशिद अंसारी, जगरनाथ यादव, मिर्जा खुर्शीद अहमद, नागेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, नौशाद राजा, नीलेश त्रिपाठी, अवधेश यादव, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, धर्मेंद्र पांडेय, मारकंडेय मिश्र, आरिफ शेख, उपेंद्र कुमार, शिव शंकर सिंह, रामअशीष साहनी, भोला तिवारी, लाल साहब यादव, मनोज मणि, संदीप मल्ल, संतोष तिवारी, मधु शर्मा, गीता देवी, चंद्रिका यादव, सुनील द्विवेदी, बदरे आलम, मनोज सिंह, संजय मिश्र, प्रेम लाल भारती, अशोक राव आदि मौजूद रहे।