बिजली निगम के कामर्शियल डायरेक्टर ने उपकेंद्र का किया निरीक्षण
देवरिया। बिजली निगम के कामर्शियल डायरेक्टर ने विकास भवन के गांधी सभागार में शनिवार को बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी संभाल रही आजीविका मिशन की सखियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक बकाया बिल जमा कराने पर जोर देने को कहा। इसके बाद उन्होंने भटवलिया स्थित उपकेंद्र और वर्कशाप का निरीक्षण किया।
दोपहर में कामर्शियल डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने सभागार में सभी एसडीओ, बिल वसूली में लगी एजेंसियों और बिजली सखियों के साथ बैठक की। उन्होंने बकाया वसूली तेज करने को कहा। इससे निगम का बकाया वसूल होगा और बिजली सखियों को भी फायदा होगा। बकाया जमा कराने पर उनको कमीशन मिलता है। बिल कि गड़बड़ियों को तुरंत दूर कराया जाए। मीटर रीडिंग की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बिल बनाने वाली एजेंसियों को फाल्स बिलिंग की शिकायतों को दूर करना होगा। खराब मीटर को तत्काल बदला जाए। बैठक के बाद कामर्शियल डायरेक्टर बिजली उपकेंद्र भटवलिया पहुंचे। उन्होंने उपकेंद्र के उपकरणों के बारे में जानकारी ली। फीडर के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद वर्कशाप पहुंचे, जहां पर ट्रांसफार्मर मरम्मत का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से करने के लिए उपकेंद्रों के जर्जर संसाधनों को बदलने का आदेश भी दिया। इस अधीक्षण अभियंता जीसी यादव, एसडीओ नपदीप सिंह, विजय जायसवाल, अधिशासी अभियंता राम सेवक आदि मौजूद रहे।