फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन जुलूस में राजनीतिक गाना बजाने पर सपा-भाजपा समर्थक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन जुलूस में राजनीतिक गाना बजाने पर सपा-भाजपा समर्थक भिड़े
विज्ञापन

प्रतापपुर(देवरिया)। बनकटा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार की शाम सपा विधायक के जनसंपर्क के दौरान मूर्ति विसर्जन जुलूस में राजनीतिक गाना बजाने पर स्थानीय युवकों एवं सपा समर्थकों में बहस हो गई। आरोप है कि सपा समर्थकों एवं जुलूस में शामिल युवकों के बीच हाथापाई हुई। हालांकि, विधायक एवं स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला तुरंत शांत हो गया। प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विधायक और 40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ बनकटा थाने में केस दर्ज कराया है।
शाम को क्षेत्रीय विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय बबलू गांवों में जनसंपर्क के बाद मिश्रौली गांव में पहुंचे थे। वहां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ भाजपा समर्थक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में प्रचलित राजनीतिक गाना बजाने लगे। मिश्रौली गांव के ही कुछ सपा समर्थकों ने विसर्जन जुलूस में राजनीतिक दल से समर्थित गाना बजाने पर आपत्ति जताते हुए बाद में बजाने के लिए कहा। इस बात पर जुलूस में शामिल युवक और स्थानीय सपा समर्थकों में बहस होने लगी। चर्चा है कि बहस के दौरान हाथापाई भी हुई। हालांकि, जनसंपर्क के दौरान आगे बढ़ गए विधायक को जैसे ही मामले की जानकारी हुई। वह मौके पर पहुंच गए और अपने समर्थकों को समझा-बुझा कर विवाद शांत कराया। स्थानीय बुजुर्गों ने भी जुलूस में शामिल युवकों को मूर्ति विसर्जन के दौरान राजनीतिक दल से समर्थित गाना बजाने पर फटकार लगाते हुए युवकों को शांत कराया। विधायक और बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामले शांत हो गया। सपा के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे कुछ भाजपा समर्थित लोग राजनीतिक दल से समर्थित गाना बजाने लगे। मिश्रौली गांव के ही कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो बहस पर उतारू हो गए। बाद में समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया। हाथापाई की बात निराधार है, बहस स्थानीय युवकों में ही हुई थी। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान सपा समर्थक और मूर्ति विसर्जन में शामिल युवकों में गाना बजाने पर थोड़ी बहस हो गई थी। हाथापाई व मारपीट नहीं हुई है। मूर्ति विसर्जन करवा दिया गया है। एसओ ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान कोरोना गाइड लाइन और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इस मामले में विधायक और 40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ बनकटा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
बरहज। बिना अनुमति के जुलूस निकालकर प्रसार करने के मामले में रविवार को पुलिस ने सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, उनके चार सहयोगियों और अज्ञात 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र नाथ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है।
सपा-सुभासपा प्रत्याशी मनबोध समेत 300 लोगों पर केस दर्ज
चनुकी। लार पुलिस ने सपा-सुभासपा के प्रत्याशी मनबोध प्रसाद सहित 300 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। मनबोध प्रसाद ने 12 फरवरी को आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। पुलिस का कहना है कि बगैर अनुमति के जुलूस निकालना आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन

मनबोध प्रसाद की आशीर्वाद यात्रा सलेमपुर से चलकर महदहा, पुरैना, भरथुआ, दोघड़ा, मगहरा, चेरो, बरठा, सोहनाग, कुंडौली होते हुए लार व मेहरौना पहुंची थी। लार पुलिस इंस्पेक्टर बरजोर सिंह ने कहा कि आचार संहिता की अनदेखी की गई है। इस लिए मनबोध प्रसाद सहित 300 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें