फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना के बगल में दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के बगल में दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर शनिवार की रात चोर एसबेस्टस की छत हटाकर अंदर घुस गए और लैपटॉप व नकदी लेकर फरार हो गए।
देवरिया-कसया मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस रामपुर कारखाना के सामने सागर प्रजापति की फोटोकॉपी दुकान है। दुकान से कुछ दूरी पर डायट गेट के सामने वह परिजनों के साथ रहते हैं। शाम को दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात दुकान की छत पर लगा एसबेस्टस हटाकर चोर अंदर घुस गए और 45 हजार रुपए का लैपटॉप और रुपये लेकर चंपत हो गए। रविवार की सुबह जानकारी होने दुकानदार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें