मारपीट में प्रधान समेत 19 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
भटनी। मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर ग्राम प्रधान सहित उन्नीस लोगों पर हत्या के प्रयास आदि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों पर पचास हजार रुपये लेने और बाद में मांगने पर गोलबंद होकर पीटने का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भटनी के बेहराडाबर गॉव निवासी जयप्रकाश मिश्र देवरिया न्यायालय में एडवोकेट है। उन्होंने थाने में दिए तहरीर में बताया कि पड़ोस गांव के रहने वाले कुछ लोग उनके भाई से धोखाधड़ी कर पचास हजार रुपये ले लिया। बाद में रुपये मांगने से नाराज लोग गोलबंद कर भाई की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने बेहराडाबर गांव निवासी सुनील खरवार, अमीन अंसारी, महबूब अंसारी, जिगिना मिश्र गॉव निवासी सतपाल यादव, उसका के बनकटिया निवासी नंदजी यादव, कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी रमेश यादव, जगतपाल, दया, श्रीकिसुन, काजू और दस अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय ने बताया कि शिकायत पर उन्नीस आरोपितों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी।