फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन हड़पने के आरोप में कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन हड़पने के आरोप में कोटेदार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश पर रविवार को पुलिस ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) का राशन हड़पने वाले बैतालपुर विकास खंड के एक कोटेदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैतालपुर विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय ने आला अफसरों को सूचना दी कि सदर कोतवाली के गोविंदपुर गांव के उचित दर के विक्रेता विनोद भारती पीएमजीकेवाई और एनएफएसए के तहत मिले खाद्यान्न हड़प लिया गया है क्योंकि बार-बार कहने के बाद भी राशन प्रधानाध्यापक को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल ने विपिन मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना दरोगा आशुतोष कुमार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें