फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चार लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के चार लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। कंपनी में लगाने के लिए रुपये लेकर स्वयं के खाते में जमा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी ज्ञांती देवी पत्नी रंजीत चौहान ने सदर कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि खोराराम गांव के रहने वाले बेचू चौहान पुत्र जवाहर चौहान ने एक कंपनी में अधिक लाभ मिलने की बात कहीं। उसके कहने पर महिला ने चार लाख रुपये का चेक बेचू को दे दिया। चेक लेने के बाद युवक ने कूटरचना कर उसे अपने खाते में जमा कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें