फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरु में सड़क हादसे में रुद्रपुर के दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरु में सड़क हादसे में रुद्रपुर के दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। बंगलुरु में हुए सड़क हादसे में रुद्रपुर के रहने वाले दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम करीब सात बजे हुआ। दोनों भाई बंगलुरु के मारथली शहर में पेंटिंग का काम करते थे। सोमवार सुबह मौत की खबर आते ही डाला गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया।
विज्ञापन

डाला गांव के वीरेंद्र पाल का बेटा पन्ने लाल पाल (35 ) उनके सगे भाई सुभाष चंद्र पाल का बेटा कमलेश पाल (30) बंगलुरु में पेंटिंग का काम करते थे। छह महीने पहले वे कमाने गए थे। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम दोनों चचेरे भाई बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे थे कि चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। लोग उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से डाला गांव में मातम पसर गया। पन्ने लाल की मां गीता देवी और पत्नी माया देवी बेजार हो कर रोने लगी। कमलेश की मां सुगरी देवी और पत्नी इंदू देवी मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गईं। दोनों के पिता बुढ़ापे की लाठी छिन जाने से बदहवास थे। मिलनसार किस्म के दोनों युवकों की मौत पर दरवाजे पर जुटी भीड़ की आंखें नम हो गईं। घर वालों ने बताया कि शव को गांव मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। पन्नेलाल के तीन बच्चे अभय, संध्या, अर्चना और कमलेश की दो बेटियां कृति और प्रीति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें