फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बीटी सेट उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में बीटी सेट उपलब्ध
विज्ञापन

हर रोज औसतन दस मरीजों को चढ़ता है ब्लड
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ब्लड चढ़वाने के लिए मरीज व तीमारदार को बीटी सेट (ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेट) का इंतजाम करना पड़ता था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वार्डों में बीटी सेट उपलब्ध करा दिया गया है। इससे खून चढ़वाने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग आते हैं। जिला अस्पताल में हर रोज औसतन ग्यारह सौ लोग इलाज कराने के लिए पर्ची लेते हैं। इसमें कुछ मरीजों में खून की कमी होने पर ब्लड चढ़ाया जाता है। अस्पताल के पीआईसीयू, महिला व पुरुष मेडिकल तथा सर्जिकल वार्डों में प्रतिदिन औसतन दस मरीजों को ब्लड चढ़ाया जाता है लेकिन बीटी सेट न होने के कारण तीमारदारों को बाहर से लाना पड़ता था। इस समस्या से संबंधित समाचार अमर उजाला में 11 मई के अंक में पेज संख्या सात पर ब्लड चढ़ाने के लिए खुद लाना होगा बीटी सेट शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद वार्डों में बीटी सेट उपलब्ध करा दिया गया। इससे ब्लड चढ़वाने वालों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें