फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की जांच में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों की जांच में मिलीं खामियां
विज्ञापन

बीएसए ने जारी किया नोटिस, अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों का एक दिन का कटेगा वेतन
सलेमपुर क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीएसए संतोष कुमार राय ने सोमवार की सुबह ही सलेमपुर विकास खंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर शिक्षक अनुपस्थित पाए गए और कुछ जगहों पर शिक्षा की गुणवत्ता, अधिगम स्तर कम पाई गई। इस पर संबंधित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है।
सुबह 7:45 बजे ही बीएसए सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय भगड़ा भवानी पहुंचे। यहां पर कोई भी स्टाफ नहीं मौजूद मिला। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष मात्र 45 छात्र उपस्थित मिले। यहां पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए। प्राथमिक विद्यालय मझौलीराज के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक सकीला बानो उपस्थित एवं सहायक अध्यापक पुष्पा यादव, शिक्षामित्र सुषमा शर्मा अनुपस्थित मिलीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौलीराज में सहायक अध्यापक जीनत परवीन एवं अनुदेशक चंदन यादव अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय इचौना बाजार में 284 नामांकन के सापेक्ष 177 विद्यार्थी मिले। यहां तैनात आठ अध्यापकों में सहायक अध्यापक रागिनी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही विद्यालयों में कमियों के संबंध में संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालयों की जांच करने में खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से भी लापरवाही की जा रही है। उनसे भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की पकड़ में आया शिक्षक एक सप्ताह बाद निलंबित
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के एक शिक्षक को एक सप्ताह पूर्व फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ एकौना थाने में केस भी दर्ज कराया था। विभागीय स्तर पर उसे अब निलंबित किया गया है। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि बीईओ रुद्रपुर की रिपोर्ट मिलने के बाद यहां के कंपोजिट विद्यालय भगवान माझा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें