फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मतदान के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को मतदान के लिए करें जागरूक
विज्ञापन

भटनी। बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। बीईओ बीरबल राम ने सर्वाधिक मतदान कराने के लिए सभी को जागरूक किया। कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। स्वच्छ लोकतंत्र के लिए हम सबका कर्तव्य है कि अपना मतदान जरूर करें। राष्ट्र के विकास में आपका मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जागरूक नागरिक होने के नाते हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि स्वयं के साथ अपने परिजन व आसपास के लोगों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। अधिक से अधिक मतदान करके हम सब मिलकर यह प्रयास करें।
नोडल प्रभारी ओपी शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव की हर महिलाओं के संपर्क में रहती हैं। ऐसी महिलाएं जो घर में रहती हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सबसे पहले मतदान के लिए प्रेरित करें। जिससे जनपद मतदान में अव्वल आए। मारुत नंदन मिश्र ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को मत देने का अधिकार है। 3 मार्च को बूथ पर सर्वाधिक मतदान हो। इस दौरान पूजा गुप्ता, यामिनी राय, प्रमोद ओझा, बृजेश कुमार यादव, विशाल कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी, शबनम खातून, अवनीश तिवारी, सीता देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, माधव शुक्ल, उर्मिला देवी, प्रीती आर्या, मुन्नी देवी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने चस्पा किया मतदाता जागरुकता पोस्टर, किया जागरुक
बरहज। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बड़का गांव, हरनौठा और सोनाड़ी गांव में पोस्टर चस्पा करते हुए पर्चा वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने सभी से बढ़चढ़ कर वोट देने की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। इस दौरान शुभम निषाद, सोनाली सोनकर, अमन गुप्ता, प्रीति चौहान, नम्रता मिश्रा, मुस्कान गुप्ता, श्रद्धानंद तिवारी, रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
लार रोड। शांति देवी महिला महाविद्यालय दिवढ़ार पिपरा मिश्र में बृहस्पतिवार को रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ रैली निकाली और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक बृज नारायण मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शैलेश मिश्र, सुधा मिश्र, शालिनी सिंह, सिंपी, शमशाद, आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें