फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी बढ़ते ही खुजली और दाने से लोग परेशान, बढ़े मरीज

Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आपीडी में खड़े मरीज। संवाद  
विज्ञापन
देवरिया। गर्मी बढ़ते ही त्वचा संबंधी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। शरीर पर दाने निकल रहे हैं, जबकि खुजली, चकत्ते की समस्या हो रही है। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन की चपेट में भी आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों त्वचा की बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना करीब 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा होली पर रंगों से एलर्जी से त्वचा रोग से पीड़ित भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा दे रहे हैं। साथ ही धूप और पसीने से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एकाएक मौसम बदलने से गर्मी बढ़ गई है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन का तापमान बढ़ गया है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग त्वचा रोग से पीड़ित हो रहे हैं। गर्मी हो रही और हवा से धूल भी उड़ रही है। धूप से एलर्जी के कारण शरीर में दाने, पानी वाले दाने निकल जा रहे हैं और चकत्ते हो जाते हैं। जलन भी हो रहा हैं। साथ ही खुजली भी हो रही है। सफाई पर ध्यान नहीं देने से दाद, खाज से भी पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां ओपीडी में करीब 170 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें 70 से 80 मरीज इस तरह की बीमारी से पीड़ित होते हैं। इसके अलावा त्वचा से संबंधित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रहते हैं। मरीजों की समस्या सुनने और परीक्षण के बाद डॉक्टर दवा दे रहे हैं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मरीज की बीमारी के ठीक होने में करीब एक से दो सप्ताह का समय लग जा रहा है। लापरवाही बरतने पर अधिक समय लग सकता है। ऐसे में मरीजाें को सजग रहने की जरूरत है।
रंग से एलर्जी पीड़ित भी पहुंचे
देवरिया। होली त्योहार पर लोगों ने जमकर रंग और अबीर-गुलाल खेला है। इसमें हर्बल की बजाए केमिकल्युक्त रंगों व अबीर-गुलाल का भी प्रयोग किया गया। इसका असर लोगों को त्वचा पर पड़ा। कुछ लोगों को रंग से एलर्जी की भी दिक्कत होती है। इससे पीड़ित करीब तीस मरीज मेडिकल कॉलेज में शनिवार को चकत्ते, जलन, खुजली, दाने निकलने की इलाज के लिए पहुंचे। उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा चौधरी व डॉ. अजीत पाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर लोग त्वचा संबंधी बीमारियों की चपेट में आते हैं। फंगल इंफेक्शन की चपेट में आते हैं। इसमें शरीर के जिस हिस्से में पसीना होता है और देर तक बना रहने से दाद, खाज की समस्या होती है। लोग घमौनिया से पीड़ित होते हैं। इसमें शरीर में दाने निकल आते हैं और जलन होता है। इसके अलावा पीएमएलई से पीड़ित होते हैं। धूप से एलर्जी से पीड़ित होते हैं। फोटो डर्मटाइटिस के चलते दिक्कत होती है। शरीर के खुले हिस्से में छोटे-छोटे दाने निकलते हैं और खुजली होती है और चकत्ते भी निकल आते हैं। इसमें पिंपल निकल जाते हैं। गर्मी में त्वचा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। त्वचा को डी हाइड्रेंट से बचाएं, मोस्चराइजर का प्रयोग करें। त्वचा से संबंधी दिक्कत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। परेशानी बढ़ सकती है। चर्म रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें