देवरिया। खेल निदेशालय की देखरेख में 18 से 22 मार्च तक ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। इसके बाद चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा की। जनपदीय ट्रायल स्टेडियम के फुटबाॅल प्रशिक्षक विजय कुमार पाल, जय कुमार राव, नीरज श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह, जिला फुटबाल संघ के सचिव अजय जायसवाल, श्रीराम यादव, सुभाष, सुनील सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ। खिलाड़ियों की फिटनेस और गेम स्किल की जांच के बाद 16 खिलाड़ियों का फाइनल चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट फुटबाल के लिए कुल 38 खिलाड़ियों ने जनपदीय ट्रायल में हिस्सा लिया। चयनित 16 सदस्यीय टीम में अनीस, पंकज, अतुल, इमरान, विश्वजीत, सैफुद्दीन, फरहान, शमशाद, साहिल, रवि, अंकित, आशीष, ताहा, अजय, अतुल कुमार, प्रतीक शामिल हैं। आरक्षित खिलाड़ियों में अमन व सोहन को रखा गया है।