फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर पहुंची अरुणाचल प्रदेश की पुलिस... मकान मालिक को उठाया

Mon, 31 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कस्बे के राजपूत कटरा स्थित एक मकान में रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने छापा मारा। मकान मालिक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।
देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। सूत्रों की मानें तो किराये पर रह रहे एक शख्स ने अरुणाचल प्रदेश से आए ट्रक के सामान को बेच दिया है। इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के चिंपू थाना में जालसाजी का केस दर्ज है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ राजपूत कटरा निवासी प्रवीन बरनवाल का बाजार में मकान है। वह दूसरे प्रदेश से आए एक शख्य को किराये पर अपनी दुकान दे रखी। किरायेदार पत्नी के साथ उनके मकान रहने लगा।
चार माह पहले वह अचानक मकान खाली कर कही और चला गया। रविवार को अरुणाचल प्रदेश की पुलिस कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ राजपूत कटरा पहुंच गई।
लोकेशन के आधार पर प्रवीण बरनवाल के घर पहुंची और बिना किसी सूचना के उसे कोतवाली लेकर चली गई। जब इसकी जानकारी हुई तो बाजार के दुकानदार कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि एक मामले इनका नंबर लोकेशन ट्रेस पर लगाया है।
विज्ञापन

इसके आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के चिंपू थाना में एक शख्स पर जालसाजी के मामले केस दर्ज है। इस मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी है।
लोकेशन सलेमपुर में मिल रहा था। उसी के क्रम में अरुणाचल प्रदेश की पुलिस आई है। छारा मारा गया , लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें