फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 31 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। मार्कंडेय गांव में शनिवार की देर रात में एक युवक ने छत के कुंडे से फंदे से लटक कर खुदकुशी ली। आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। युवक की जेब से एक पत्र मिला है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, मार्कंडेय गांव निवासी महेश यादव (40) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। आसपास के लोगों का कहना था कि उसे शराब पीने की लत थी। अक्सर रोज शाम को वह नशे में घर आता था। शनिवार की शाम सात बजे के करीब महेश घर पहुंचा। आठ बजे के करीब घर के लोग जब उसके कमरे में गए तो वह छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटक रहा था। रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें