फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1750 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
1750 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

देवरिया। इस बार दशहरा मेले के साथ ही प्रतिमा विसर्जन के लिए भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। विसर्जन के दिन कई जगहों पर मेला लगता है और रावण का पुतला दहन किया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। जिले के विभिन्न जगहों पर होने वाले मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम के साथ नदी घाटों पर गोताखारों और नाविकों को तैनात किया गया है। बरहज, रुद्रपुुर और, कपरवार आदि जगहों जल पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सभी थानेदारों और बीट पुलिस अधिकारियों को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 1750 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। शहर से लगाए ग्रामीण इलाकों में भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जबकि प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का निर्देश दिया है। डीजे की धूम धड़ाम से दूर रहने को कहा है। पुलिस विभाग के अनुसार, सदर कोतवाली, रुद्रपुर में 200-200, एकौना 100, खामपार45, बनकटा 65, बरियापुर 25, मईल 55, रामपुर कारखाना 80, तरकुलवा 60, बघौचघाट 47, सलेमपुर 90, लार 80, खुखुंदू 65, गौरी बाजार 105, मदनपुर 55, एकौना 45, बरहज 150, भलुअनी 60, भटनी 60, भाटपाररानी 100 और महुआडीह 50 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनके विसर्जन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें