फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनूप अध्यक्ष व चंद्रपाल बने इंजीनियर संघ के सचिव

Sun, 23 Feb 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का जनपदीय अधिवेशन शनिवार को विकास भवन के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन प्रांत के संगठन सचिव पूर्वोतर यशवंत गौतम, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, मंडल सचिव देवेंद्र चौधरी की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से इं. अनूप कुमार पांडेय को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इं. चंद्रपाल गुप्ता को जनपद सचिव, इं. अखंड प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, इं. विनोद कुमार मणि को वित्त सचिव और इं. ब्रदी कुमार को संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जनपद अध्यक्ष इं. सुधीर कुमार सिंह ने की। संचालन निर्वतमान सचिव इं. मनीष कुमार ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें