भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के निशानियां पैकौली जाने वाली सड़क पर स्थित पुलिया के पास शनिवार को सुबह एक युवक का शव मिला। वह नाच पार्टी में डांस करता था। पुलिस शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
निशानियां पैकौली निवासी तूफानी प्रसाद के घर नाच पार्टी में डांस करने वाला बिहार के गोपालगंज जिले के कटया बाजार का रंजन पासवान (40) रहता था। तूफानी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो जाने के बाद भी वह इधर-उधर घूमकर डांस करके ही अपनी जीविका चलाता था। लोगों का कहना है कि रंजन शराब पीने का आदि हो चुका था। उसका शव पुलिया के पास सुबह लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वह नाच में डांस करने वाला रंजन था। बिहार के कटया बाजार का रहने वाला था।