फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, मुक्त कराए गए 17 पशु, तीन जिलों की पुलिस कर रही थी पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, मुक्त कराए गए 17 पशु, तीन जिलों की पुलिस कर रही थी पीछा
विज्ञापन

लार रोड(देवरिया)। तीन जनपदों के पुलिस बैरियर को तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों का ट्रक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। पीछा कर रही पुलिस ने ट्रक में मौजूद तीन पशु तस्करों को दबोच लिया। इसके पूर्व पशु तस्करों के ट्रक को मऊ व बलिया की पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। लेकिन पशु तस्कर दोनों जनपदों के पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए देवरिया जिले के भागलपुर पुलिस बैरियर को तोड़ भाग रहे थे।
शुक्रवार भोर में मऊ जनपद की तरफ से आ रहे ट्रक को जब मधुबन पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने पुलिस वाहन को चपेट में ले लिया और ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भाग रहे पशु तस्करों को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कर दी। ट्रक को रोकने के लिए मऊ जनपद की ही रामपुर पुलिस ने बैरियर लगा दिया। यहां पर जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। मधुबन पुलिस ने पीछा करते हुए इसकी सूचना बलिया जनपद के उभांव पुलिस को दी। उभांव थाने की पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। लेकिन ट्रक चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागलपुर की ओर भाग निकला। भागलपुर बैरियर पर तैनात मईल पुलिस ने तस्करों की सूचना मिलने पर बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रक चालक ने यहां भी बैरियर तोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए मधुबन, बलिया व मईल पुलिस ने भागलपुर-कुंडौली मार्ग पर ट्रक को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख चालक ने ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर जमुआ गांव के समीप सड़क के किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में उतर गया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान अजय निवासी भटौली अहिरौली आजमगढ़, आसिफ निवासी शाहगंज जौनपुर और रामलखन निवासी मक्खनपुर अहिरौली आजमगढ़ के रूप में हुई। घटना स्थल पर मईल एसओ प्रमोद सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मईल एसओ प्रमोद सिंह ने बताया पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए तस्करों को बलिया जनपद की पुलिस को सौंप दिया गया है। ट्रक से 17 गोवंश मुक्त कराए गए। एक गाय व एक बैल मृत पाए गए। मईल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें