पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पकड़ा, ट्रक में 36 पशु लदे थे
भाटपार रानी। खामपार के भिंगारी बाजार में शुक्रवार की सुबह बिहार जा रहे ट्रक को पकड़ा गया। उसमें 36 पशु लदे थे, जिसमें सात पशु मृत पाए गए। पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ लिया।
चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान अनुराग यादव, सूरज यादव और बालक यादव निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना सहज गंज, जिला जौनपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए पशु तस्करों से पूछताछ की जा रही है।