फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के विवाद में मां और बेटों की पिटाई कर झोपड़ी जलाई

Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार..
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां, बेटी और दो बेटों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद पीड़ित की झोपड़ी में आग लगा देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी बेवा इंद्रावती देवी अपनी बेटी कविता, बेटे अभिषेक और अजीत के साथ रहती हैं। पति की मौत के बाद इंद्रावती अपनी बदौलत बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। बच्चे बीच-बचाव करने गए तो हमलावरों ने बेटी और दोनों बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

महिला ने थाने पहुंच इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मारपीट कर महिला के झोपड़ी में आग लगाई गई है। पुलिस जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। इंस्पेक्टर से पूछता हूं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।




भूमि बैनामा कराकर रुपये नहीं देने का आरोप

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया खाप की एक महिला ने गांव के एक शख्स पर भूमि बैनामा करा कर बकाया रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भूमि का बैनामा हुए तीन साल हो गया और उसमें बकाया पचास हजार रुपये आजतक नहीं मिला। अब मांगने पर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया खाप गांव निवासी राधिका देवी का आरोप है कि तकरीबन तीन साल पहले हमारे पति अशोक यादव से गांव के एक व्यक्ति ने भूमि बैनामा करा लिया। बलिया जनपद के एक जेई ने मध्यस्थता कर भूमि बैनामा करा दिया। उसी समय पचास हजार रुपये बाकी लगाया गया। रुपये जब भी मांगा जाता है, बैनामा धारक पक्ष विवाद पर उतारू हो जाते हैं। एक सप्ताह पहले जब मैं रुपये मांगने गई तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें