फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफलाइटिस से किशोरी की मौत के बाद गांव पहुंची टीम सफाई का फोटो खिंचवाकर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसेफलाइटिस से किशोरी की मौत के बाद गांव पहुंची टीम सफाई का फोटो खिंचवाकर लौटी
विज्ञापन

देवरिया। स्थानीय थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत की एक किशोरी की इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से किशोरी की शुक्रवार की सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित किशोरी पिछले चार दिनों से इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती थी।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर निवासी अंशू कन्नौजिया (17) पुत्री स्व. महेन्द्र कन्नौजिया पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने आसपास के डाक्टरों से उसका इलाज कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराए थे। इंसेफेलाइटिस वार्ड में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। जानकारी होने पर सफाईकर्मियों की टीम नरायनपुर गांव पहुंची। सफाई करते हुए फोटो खिंचवाकर आला अफसरों को भेज दिया और लौट गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि सरफराज अहमद ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस से किशोरी के पीड़ित होने की सूचना सीएचसी तरकुलवा पर देकर छिड़काव एवं जरूरी इंतजाम कराने की मांग की थी। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार को चालीस सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची। सफाई के नाम पर खानापूरी की। कुछ देर बाद ही सफाईकर्मियों की टीम फोटो खिंचवाकर चली गई। गांव के पूर्व प्रधान कन्हैया चौहान, महेश चौहान, गोवर्द्धन मद्देशिया, प्रेम सागर चौहान, गोविंद चौहान, हीरा शर्मा आदि का कहना है कि चालीस सफाईकर्मी गांव में आए थे। मगर घंटे भर रुककर महज 15-20 मीटर नाली की जैसे-तैसे सफाई कर चले गए हैं। एडीओ पंचायत राम आसरे विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसीएमओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि मेडिकल कालेज में भर्ती एक बच्ची की इंसेफेलाइटिस से मौत की जानकारी मिली है। शनिवार को गांव में टीम लगाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें